बिहार सरकार बेरोजगार युवाओं को बिज़नेस करने के लिए दे रही है 10 लाख रूपए तक का लोन | Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25

बिहार सरकार ने राज्य के छोटे उद्योजकों और युवाओं को आत्मनिर्भर करने और राज्य की बेरोजगारी को दूर करने हेतु Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 की शुरुवात की है। इस योजना का मुख्य उदेश्य है की राज्य के जो भी युवा खुदका बिज़नेस शुरू करना चाहते है उनके बिज़नेस आइडियाज को देखकर उसको वित्तीय सहायता प्रदान कर उस बिज़नेस करना है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे की आप योजना का लाभ आसानी से कैसे ले सकते है और अपना खुदका बिज़नेस कैसे शुरू कर सकते है।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana क्या है?

भारत में बिहार राज्य एक महत्वपूर्ण राज्य है और इस राज्य में सरकार द्वारा शिक्षा और अन्य तकनिकी विकास करने के बावजूद भी युवावों में बेरोजगारी का स्तर बढ़ाते ही जा रहा है। राज्य सरकार को इस बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए राज्य में ही युवावों को स्वरोजगार प्रदान करने के हेतु से बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुवात की गयी है। बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना उन युवाओं को ख़ास ध्यान में रखकर बनाई है जो खुदका कुछ बिज़नेस करना चाहते है, लेकिन पैसे या वित्तीय सहायता के कमी के वजहसे वे अपने सपने को साकार नहीं कर पाते है।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 Overview 

योजना का नाम Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana
द्वारा लॉन्च किया गया बिहार राज्य सरकार
योजना का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
योजना राशि 10 लाख
आधिकारिक वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/
आवेदन प्रकार ऑनलाइन
आवेदन की शुरुआत 1 जुलाई 2024
आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2024
हेल्पलाइन नंबर 1800 345 6214
dir-td.ind-bih@nic.in

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है?

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित किया है:

  • बिहार राज्य के उद्यगोंको को बढ़ाना।
  • युवावों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना।
  • राज्य की बढ़ती बेरोजगारी कम कर आर्थिक विकास को गति देना।
  • महिला और अनुसूचित जाती/जनजाति के लोगों को व्यवसाय करने के लिए विशेष प्रोत्साहन देना।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभ?

  • बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत निचे दिए हुए लाभ प्रदान किए जाते है:
  • सरकार द्वारा आवेदक को कुल 10 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • आवेदक 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • 10 लाख की वित्तीय सहायता में आवेदक को 5 लाख रूपए की सब्सिडी और 5 लाख रूपए लोन के तहत दिए जाते है।
  • आवेदक को बिज़नेस ट्रेनिंग और साथ ही मार्केटिंग करने के लिए सहायता प्रदान करना।
  • ब्याज रहित लोन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की विशेषताए

  1. पारदर्शिता और तीव्रता
  2. राज्य के प्रत्येक जिले में सहायता हेतु एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति।
  3. आवेदकों के लिए उद्योग प्रशिक्षण की व्यवस्था।
  4. मार्केटिंग और मेंटोरशिप की सुविधा प्रदान जाती है।

यह भी पढ़े: बेरोजगार युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार दे रही है 2500 रूपए बेरोजगार भत्ता यहाँ से करे आवेदन | CG Berojgari Bhatta Yojana 2024

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए निचे दिए हुए पात्रता निर्धारित किए है:

  • आवेदन करता बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की उम्र 18 से 45 साल की होनी चाहिए।
  • आवेदक किमान 10 वी पास होना चाहिए।
  • बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत महिला, अनुसूचित जाती/जनजाति और दिव्यांग युवावों को ख़ास प्रोत्साहन दिया जाएंगा।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 Required Ducuments

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए निचे दिए हुए दस्तावेजों की जरुरत होंगी:

  1. बिहार राज्य का मूल रहिवासी प्रमाण पत्र।
  2. आधार कार्ड
  3. पैन कार्ड
  4. शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10 वी पास सर्टिफिकेट)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो (120 kb)
  6. कैंसिल चेक
  7. बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
  8. हस्ताक्षर कॉपी (120 kb)

यह भी पढ़े: Pm Vishwakarma Yojana 2024 | पीएम विश्वकर्मा योजना लोन कैसे ले

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 Online Apply

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी घर बैठे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

स्टेप 1- आवेदक का नया अकाउंट रजिस्ट्रेशन करे।

  • Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 आवेदक करे के लिए आवेदक को इस योजना के ऑफिसियल साइट पर आकर पजीकरण का ऑप्शन दिखाई देंगा उसमे अपना नया अकाउंट रेजिट्रेशन करना होंगा।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25

    • पंजीकरण होने के बाद आपके सामने अपने अकाउंट में लॉगिन करने के लिए इस तरह का एक नया पेज खुलेंगा।

    Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25

    • इस पेज पर अपना आधारकार्ड और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लीजिए।
    • लॉगिन करने के बाद आपके सामने इस योजना के लिए रेजिट्रेशन करने का नया फॉर्म खुलेंगा जिसे आप अच्छी तरह चेक कर भरना होंगा।
    • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर फॉर्म को जमा करना होगा और जिसके बाद आपको इसकी एक रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त होंगी जिसको आपको सेव करना होंगा।

    स्टेप 2- डाक्यूमेंट्स अपलोड

    • रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने बाद आपके सामने डाक्यूमेंट्स अपलोड का ऑप्शन खुलेंगा जिसमे आपको अपने ऊपर दिए हुए सारे दस्तावेज जमा करने होंगे।
    • याद रखे आपको सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
    • दस्तावेज अपलोड होने के बाद उसे सबमिट कर दीजिए और अंत में जो रजिस्ट्रेशन स्लिप मिलेंगी उसे प्रिंट कर लीजिए।

    यह भी पढ़े: Harischandra Sahayata Yojana | हरिश्चंद्र सहायता योजना

    Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 FAQ

    1. बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदन कब शुरू है?
      बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले है।
    2. बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लास्ट डेट कब तक है?
      बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की लास्ट डेट 31 जुलाई 2024 तक है।
    3. उद्यमी योजना में कितना पैसा मिलता है?
      इस योजना के तहत आवेदक को 10 लाख रूपए मिलते है जिसमे 5 लाख रूपए सब्सिडी और 5 लाख रूपए का लोन दिया जाता है।
    4. उद्यमी लोन कैसे लें?
      उद्यमी लोन लेने के लिए इस योजना की ऑफिसियल साइट पर जाकर नया पजीकरण करके फॉर्म और जरुरी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड कर आप इस योजना के तहत लोन ले सकते है।

    निष्कर्ष:

    Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 के तहत राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए स्वयंरोजगार प्रदान करने हेतु इस योजना को शुरू किया हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हमने इस योजना के लिए आप किस तरह से आवेदन कर सकते है और कैसे इसका लाभ ले इसके बारे में पूर्ण और आसान जानकारी प्रदान की है। हम आशा करते है की यह ब्लॉग पोस्ट आपको आवेदन करने के लिए हेल्पफुल होंगी।

    Leave a Comment